Viksit UP Baithak: आज प्रयागराज में सजेगा 'यूपी Tak' का भव्य मंच, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, विकास और 2047 के लक्ष्य पर होगा महामंथन
उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर यूपी Tak की खास पहल ‘विकसित UP बैठक’ अब प्रयागराज पहुंच गई है. 31 अगस्त यानी आज प्रयागराज में इस विशेष बैठक का आयोजन होने जा रहा है.
ADVERTISEMENT

Viksit UP Baithak Prayagraj
Viksit UP Baithak Prayagraj: उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर यूपी Tak की खास पहल ‘विकसित UP बैठक’ अब प्रयागराज पहुंच गई है. 31 अगस्त यानी आज प्रयागराज में इस विशेष बैठक का आयोजन होने जा रहा है. इस मंच पर उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और स्टार्टअप जैसे विषयों के साथ साल 2047 तक उत्तर प्रदेश और प्रयागराज के विकास का ब्लूप्रिंट तैयार करने पर मंथन किया जाएगा. इससे पहले ‘विकसित UP बैठक’ का आयोजन झांसी में हुआ था. अब प्रयागराज में होने वाली बैठक में शहर और आसपास के क्षेत्रों के विकास को लेकर अहम चर्चा होने की उम्मीद है.

