UP Weather Update: यूपी में आज जमकर बरसेंगे बादल! इन 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 5 में जमकर बरसेंगे मेघ, जानें अपने जिले का हाल
उत्तर प्रदेश में आज यानी 31 अगस्त को मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के मुताबिक पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update ( File Photo)
UP Mansoon Update: उत्तर प्रदेश में आज यानी 31 अगस्त को मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के मुताबिक पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है. पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 55 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. ऐसे में बारिश के साथ वज्रपात को लेकर भी लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. जानिए आज प्रदेश में कहां कैसा मौसम रहने वाला है.

