UPTak Baithak Logo

अंकित बालियान हत्याकांड में जिन दो बदमाश मोहित और सुमित का हुआ एनकाउंटर उनकी फोटो आई सामने, दोनों ने रेकी कब की थी?

उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के मामले में यूपी एसटीएफ और पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस के मुताबिक हत्याकांड में शामिल चार शूटरों में से दो शूटर सुमित और मोहित को मुठभेड़ में मार गिराया गया है.

ADVERTISEMENT

Ankit Balyan Murder Case
Ankit Balyan Murder Case
social share
Google CTA

Ankit Balyan Murder Case: उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के मामले में यूपी एसटीएफ और पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस के मुताबिक हत्याकांड में शामिल चार शूटरों में से दो शूटर सुमित और मोहित को मुठभेड़ में मार गिराया गया है. दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उन्हें गोगी गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है. बता दें कैराना रोड स्थित इंडियन गैस गोदाम के पास पुलिस और दोनों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों को गोली लगी, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस कार्रवाई में SWAT टीम के हेड कांस्टेबल हरविंदर और प्रदीप भी घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक पुलिस अब बाकी आरोपियों और इस हत्याकांड में मदद करने वाले लोगों की तलाश कर रही है.