UPTak Baithak Logo

इंसाफ मिला तो पर… बेटे अंकित बालियान के हत्यारे 2 शूटर्स का हुआ एनकाउंटर तो पिता सतवीर सिंह ने भावुक होकर कही ये बात

हरियाणवी सिंगर, यूट्यूबर और पूर्व कबड्डी खिलाड़ी अंकित बालियान की हत्या के मामले में दो शूटरों के एनकाउंटर के बाद उनके पिता सतवीर सिंह ने यूपी Tak से बातचीत में कहा है कि उन्हें अभी पूरा इंसाफ नहीं मिला है.

ADVERTISEMENT

Ankit Balyan Father Satveer Singh
Ankit Balyan and his Father Satveer Singh
social share
Google CTA

Ankit Balyan Murder Case: हरियाणवी सिंगर, यूट्यूबर और पूर्व कबड्डी खिलाड़ी अंकित बालियान की हत्या के मामले में दो शूटरों के एनकाउंटर के बाद उनके पिता सतवीर सिंह ने यूपी Tak से बातचीत में कहा है कि उन्हें अभी पूरा इंसाफ नहीं मिला है. सतवीर सिंह ने कहा, 'हमारा तो यही कहना है कि हमें आधा इंसाफ मिल गया, आधा और मिलना चाहिए. अब हमें उम्मीद है कि पुलिस कर देगी. सीएम योगी को बड़ी-बड़ी बधाई हो कि उन्होंने हमारा इंसाफ किया, लेकिन आधा किया है.' अंकित के पिता के इस बयान के बाद साफ है कि वह बेटे की हत्या के मामले में पूरी कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं.