लेटेस्ट न्यूज़

70 साल सत्या शर्मा का दर्द नहीं देख पाए DM रविंद्र मांदड़... अपनी कमाई के 22000 रुपये देकर जीत लिया सबका दिल!

DM Ravindra Kumar Emotional Video: गाजियाबाद में जनसुनवाई के दौरान 70 साल की सत्या शर्मा की परेशानी सुनकर डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने न सिर्फ उनकी पेंशन बहाल कराई, बल्कि अपनी परीक्षा ड्यूटी का 22 हजार रुपये मानदेय भी मदद के तौर पर सौंप दिया।

ADVERTISEMENT

 DM Ravindra Kumar
DM Ravindra Kumar
social share
Google CTA

DM Ravindra Kumar Emotional Video: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान गुरुवार को एक इमोशनल कर देने वाला नजार देखने को मिला. आर्थिक तंगी,सरकारी अनदेखी और भुखमरी की कगार पर खड़ी एक 70 साल की बेसहारा सत्या शर्मा जब अपनी अंतिम उम्मीद लेकर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के सामने पहुंची तो उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि एक IAS उनकी समस्या को इतनी संवेदनशीलता से सुनेगा. डीएम ने न सिर्फ मौके पर ही बुजुर्ग महिला की रुकी हुई पेंशन बहाल कराई बल्कि अपनी परीक्षा ड्यूटी से मिले मानदेय के करीब 22 हजार रुपये तुरंत उस बुजुर्ग महिला के हाथों में सौंप दिए. डीएम के इस कदम को देखकर कलेक्ट्रेट में मौजूद हर शख्स हैरान रह गया.