लेटेस्ट न्यूज़

‘बुलेट के लिए शौहर ने पत्नी को लात-घूसों से मारा और फिर…’, बांदा का ये मामला जान दंग रह जाएंगे

यूपी के बांदा में पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने दहेज में बुलेट ना मिलने पर उसके साथ मारपीट की. फिर उसे ससुराल में शारीरिक प्रताड़ना दी गई और फिर सभी के सामने 3 बार तलाक बोल कर उससे रिश्ता खत्म कर दिया.

ADVERTISEMENT

Banda
सांकेतिक फोटो
social share
Google CTA

Banda News: दहेज और तीन तलाक को लेकर देश में सख्त कानून है. मगर फिर भी इस तरह के मामले लगातार सामने आते रहते हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बांदा से सामने आया है. यहां एक पीड़िता ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं. पत्नी ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज, तीन तलाक, मारपीट और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. बता दें कि पीड़िता के आरोप सुनकर पुलिस भी सकते में आ गई है.