UPTak Baithak Logo

दोनों लड़कियां खुशी थीं तो फिर क्यों लगाएंगी फांसी...फर्रुखाबाद केस में मृतकों के परिजनों ने लगाया बड़ा आरोप

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थानाक्षेत्र के भगौतीपुर गांव में 27 अगस्त की सुबह आम के बाग में दो सहेलियों के शव फांसी से लटके मिले. दोनों शव पेड़ की डाल से एक ही दुपट्टे से बंधे थे.

ADVERTISEMENT

घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस.
घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस.
social share
Google CTA

Farrukhabad Case : फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थानाक्षेत्र के भगौतीपुर गांव में 27 अगस्त की सुबह आम के बाग में दो सहेलियों के शव फांसी से लटके मिले. दोनों शव पेड़ की डाल से एक ही दुपट्टे से बंधे थे. दोनों लड़कियां सोमवार रात जन्माष्टमी कार्यक्रम में जाने के लिए घर से निकली थीं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. सीएमओ ने बताया कि डॉक्टरों के पैनल से हुए पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में दोनों लड़कियों के शरीर पर चोट या यौन हिंसा के कोई निशान नहीं मिले हैं. मौत की वजह हैंगिग है.