लेटेस्ट न्यूज़

बागपत में वसूली ले लिए महिला टॉयलेट में लगाया CCTV, स्कैन करते थे FASTag...वीडियो वायरल हुआ तो सामने आई ये कहानी

Baghpat Toll Plaza News: उत्तर प्रदेश के बागपत में टोल वसूली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. आरोप है कि बालैनी टोल प्लाजा के पास महिला शौचालय में CCTV कैमरा लगाकर सर्विस रोड से गुजरने वाले वाहनों के FASTag स्कैन किए जा रहे थे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Baghpat Toll Plaza News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से टोल वसूली से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. आरोप है कि एक टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने अवैध तरीके से टोल वसूलने के लिए महिला शौचालय में ही CCTV कैमरा लगा दिया था. बताया जा रहा है कि इस कैमरे के जरिए सर्विस रोड से गुजरने वाले वाहनों के FASTag को स्कैन कर उनके खातों से टोल टैक्स काटा जा रहा था. जैसे ही इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, इलाके में लोगों के बीच नाराजगी और आक्रोश फैल गया.