देशभर में 12वीं पास के लिए आधार सेवा केंद्र में निकली 250+ वैकेंसी, जानें कब तक और कैसे करें अप्लाई
Aadhaar Supervisor Recruitment 2026: डिजिटल इंडिया मिशन के तहत CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड ने आधार सेवा केंद्रों के लिए सुपरवाइजर और ऑपरेटर के 252 पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार 10 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट csc.gov.in/ask पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

Aadhaar Supervisor Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. डिजिटल इंडिया अभियान के तहत आधार सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड ने आधार सेवा केंद्रों के लिए सुपरवाइजर और ऑपरेटर पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 252 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल csc.gov.in/ask पर शुरू हो चुकी है.