UPTak Baithak Logo

बांदा: चोरी का जुर्म कबूलने के लिए नाबालिग को पीटा और इलाज भी करवाया? पुलिस पर गंभीर आरोप

Banda News: यूपी के बांदा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि सफाई कराने के बहाने पुलिस के 2 सिपाही…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Banda News: यूपी के बांदा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि सफाई कराने के बहाने पुलिस के 2 सिपाही नाबालिग को चौकी ले आए और चोरी का जुर्म कबूल करवाने के लिए उसे मार-मार का अधमरा कर दिया. आरोप है कि दोनों पुलिसवालों ने नाबालिग को इतना मारा कि उसका हाट टूट गया. बताया जा रहा है कि नाबालिग का हाथ टूटने के बाद उसे इलाज के लिए चुपचाप अस्पताल ले गए और उसका इलाज करवाया. इसके बाद रोता बिलखता बच्चा किसी तरह से अपने घर पहुंचा, लेकिन पुलिसवाले उसे फिर चौकी ले आए.