शाहजहांपुर में दो साधुओं की हत्या के बाद मंदिर में जलाई चिता, सुबह दर्शन करने गए गांववालों ने बताई पूरी कहानी
Shahjahanpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव में मंदिर परिसर के पास दो साधुओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. दोनों साधुओं की पहचान बाबा गोपाल दास और बाबा बिहारी दास के रूप में हुई है.
ADVERTISEMENT

Shahjahanpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव में मंदिर परिसर के पास दो साधुओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. दोनों साधुओं की पहचान बाबा गोपाल दास और बाबा बिहारी दास के रूप में हुई है. दोनों की उम्र करीब 60 और 70 साल बताई जा रही है. हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए दोनों शवों को जला दिया. सुबह मंदिर में दर्शन करने गए ग्रामीणों ने जब यह दृश्य देखा तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई.
