पीलीभीत में पति के साथ कोर्ट पहुंची थी महिला, प्रेमी को देखते ही उससे लिपटी, पूरा मामला चौंकाऊ है
पीलीभीत कचहरी के बाहर महिला पहले पति के सामने दूसरे पति से लिपट गई जिससे हंगामा मच गया. पुलिस जांच में सामने आया कि महिला ने पहले पति से तलाक लिए बिना छह महीने पहले दूसरी कोर्ट मैरिज कर ली थी.
ADVERTISEMENT

Pilibhit News
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत कचहरी परिसर के बाहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कोर्ट में तारीख पर अपने पहले पति के साथ पहुंची महिला अचानक वहां मौजूद एक युवक से सरेआम लिपट गई. पति और उसके साथी महिला को युवक से छुड़ाने की कोशिश करते रहे. लेकिन महिला उस शख्स को छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं हुई. शुरुआती दावों में जिस युवक को महिला का 'प्रेमी' बताया जा रहा था, पुलिस की जांच में वह उसका दूसरा पति निकला. पहले पति से बिना तलाक लिए महिला द्वारा 6 महीने पहले दूसरी शादी किए जाने का राज खुलने के बाद अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
