लेटेस्ट न्यूज़

एटा में प्री-वेडिंग फंक्शन में चली गोली से मची चीख-पुकार, अचानक छिन गई दो नाबालिगों की जान

एटा में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान अचानक चली गोली से दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गई. हर्ष फायरिंग की आशंका के बीच पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में खुशियों से भरा शादी का माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया. असदनगर गांव में आयोजित प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान अचानक चल गई गोली ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. बता दें कि देर रात हुए इस हादसे में दो नाबालिग लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई. कार्यक्रम में तेज संगीत और उत्साह के बीच किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही मिनटों में माहौल चीख-पुकार में बदल जाएगा.