लेटेस्ट न्यूज़

आगरा में प्रॉपर्टी के लिए मृत महिला से लगवा लिया अंगूठा? वायरल वीडियो का पूरा सच जानिए

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में इन दिनों एक मिनट 12 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वायरल…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में इन दिनों एक मिनट 12 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वायरल वीडियो लाल रंग की एक कार और उसमें की जाने वाली हरकत को लेकर है. बता दें कि कार के अंदर एक वृद्ध महिला की कथित डेड बॉडी पड़ी हुई है. तभी एक शख्स आता है और उसके हाथ में कुछ कागज होते हैं. शख्स कार के अंदर कथित मृत महिला का अंगूठा उन कागजों पर लगवा देता है. यह सब कुछ आनन-फानन में होता है. आसपास लोग भी खड़े रहते हैं, लेकिन कोई कुछ बोलता नहीं है. वहीं, अब इस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि यह करीब 2 साल पुराना है. खबर में आगे जानिए वायरल वीडियो को लेकर क्या कुछ सामने आया है.