लेटेस्ट न्यूज़

मुजफ्फरनगर में पत्नी ने पति आसिफ पर लगाया नामर्द होने का आरोप, बोली- निकाह के बाद नहीं बना शारिरिक संबंध

मुजफ्फरनगर में नवविवाहिता ने पति पर नामर्द होने का गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई. महिला का दावा है कि शादी के बाद मारपीट की गई और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

Muzaffarnagar News
Muzaffarnagar News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. भोपा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नवविवाहिता न्याय की गुहार लेकर सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंच गई. महिला ने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही उसकी जिंदगी नर्क बन गई. पीड़िता ने पति पर नामर्द (नपुंसक) होने का आरोप लगाने के साथ-साथ विरोध करने पर तीन तलाक देकर घर से बाहर निकालने का भी गंभीर इल्जाम लगाया है. इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
 

निकाह के बाद के काले सच का खुलासा

पीड़िता के मुताबिक, उसका निकाह 15 दिसंबर 2025 को खालापार थाना क्षेत्र के सुजडू गांव के रहने वाले आसिफ के साथ हुआ था. इस रिश्ते को उसकी बहन और जीजा ने तय कराया था. पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से लेकर अब तक उसके पति आसिफ और उसके बीच कभी कोई शारीरिक संबंध नहीं बना. जब भी उसने इस बारे में पति से बात करने की कोशिश की तो उसे चुप कराने के लिए उसके साथ मारपीट की गई.

SSP ऑफिस में जाकर की शिकायत

पीड़िता ने बताया कि 15 अक्टूबर को उसके पति ने एक बार फिर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे तीन तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया. पति के इस रवैये से आहत होकर पीड़िता ने चुप बैठने के बजाय कानूनी मदद लेने का फैसला किया और गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आलाधिकारियों को अपनी आपबीती सुनाई तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

पुलिस का पक्ष और आगे की कार्रवाई

इस पूरे मामले पर भोपा थाना अध्यक्ष आशुतोष का कहना है कि पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जांच रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: आजम खान की पत्नी ने ओवैसी को लेकर कहा- 'मैं उनका सम्मान करती हूं'