लेटेस्ट न्यूज़

आजम खान की पत्नी ने ओवैसी को लेकर कहा- 'मैं उनका सम्मान करती हूं'

अखिलेश यादव ने सीतापुर जेल में आजम खान से मुलाकात के बाद तंजीम फातिमा से भी भेंट की. तंजीम ने रिश्तों में मतभेद की अटकलों को खारिज करते हुए बातचीत को पारिवारिक बताया. इस बीच जब मीडिया ने तंजीम फातिमा से ओवैसी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं.

ADVERTISEMENT

Tanzeem Fatima about Akhilesh and Owaisi
Tanzeem Fatima about Akhilesh and Owaisi
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और वरिष्ठ नेता आजम खान के रिश्तों को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगता दिख रहा है. हाल ही में अखिलेश यादव ने सीतापुर जेल में बंद आजम खान से मुलाकात की और इसके बाद उनके आवास पर उनकी पत्नी तंजीम फातिमा से भी भेंट की. इस मुलाकात के बाद तंजीम फातिमा ने मीडिया से बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि अखिलेश यादव के साथ उनकी बातचीत पूरी तरह पारिवारिक थी और आजम खान उन्हें अपनी औलाद की तरह मानते हैं, इसलिए किसी भी तरह के मतभेद का कोई सवाल ही नहीं उठता.

जेल मुलाकात और पारिवारिक बातचीत का जिक्र

अखिलेश यादव के जेल से बाहर आने के बाद दिए गए बयान 'आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे' की राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है. तंजीम फातिमा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अखिलेश यादव के साथ उनकी चर्चा पूरी तरह पारिवारिक थी. उन्होंने परिवार द्वारा झेली जा रही मुश्किलों और हालातों से भी अखिलेश यादव को अवगत कराया. टिकट के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी मुनासिब समझेगी, वैसा फैसला लेगी और हर कदम पर राय-मशविरा किया जाएगा.

असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर साधी चुप्पी

हाल ही में एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रामपुर में रैली के दौरान आजम खान के लिए दुआ पढ़ी थी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तंजीम फातिमा ने कहा कि ओवैसी उनके लिए भी सम्माननीय हैं, वह उनका बहुत सम्मान करती हैं. लेकिन उनकी किसी भी बात पर वह कोई टीका-टिप्पणी नहीं करना चाहतीं.

राजनीतिक समीकरण और 2027 की तैयारियां

जानकारों का मानना है कि ओवैसी के दौरे और रामपुर में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने के बाद अखिलेश यादव का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आजम खान परिवार और पार्टी के बीच आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सीटों और उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी अंदरखाने बातचीत चल रही है. हालांकि इस पर पार्टी का आधिकारिक फैसला ही अंतिम होगा.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के बीच मंत्री कपिल देव अग्रवाल के पहुंचने पर भिड़े सपा-भाजपा कार्यकर्ता, धक्का-मुक्की से मचा हड़कंप