लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ में पति को मार नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान के मां-बाप का हो जाएगा ऐसा हाल! किसने सोचा था

Meerut Muskan News: मेरठ की 'कातिल मुस्कान' के माता-पिता अब मेरठ छोड़ने का मन बना रहे हैं. उनका बिजनेस ठप पड़ गया है. पड़ोसियों ने बताया है कि डिप्रेशन के कारण मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ADVERTISEMENT

Meerut Muskan News
Meerut Muskan News
social share
Google CTA

मेरठ में अपने पति को दर्दनाक मौत देने वाली मुस्कान के माता पिता से जुड़ी एक खबर सामने आई है. ब्रह्मपुरी क्षेत्र के रहने वाली 'कातिल मुस्कान' के माता-पिता अब मेरठ छोड़ने का मन बना रहे हैं. पति सौरभ की हत्या के आरोप में जेल में बंद मुस्कान के कारण पूरा परिवार समाज से कट गया है. हाल ही में मुस्कान के माता-पिता ने अपने घर पर 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर चस्पा किया था. हालांकि बाद में पोस्टर हटा भी दिए गए थे.