मेरठ की फिरदौस संग उसके पूर्व प्रेमी आरिफ ने किया ये घिनौना काम, वारदात आपको हिला कर रख देगी
Meerut Crime News: मेरठ में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े विवाद में पूर्व प्रेमी ने फिरदौस पर चाकू और ज्वलनशील पदार्थ से हमला किया. दोनों पक्षों (फिरदौस और आरिफ) ने एक-दूसरे पर मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें पैसे की मांग और दबाव बनाने के आरोप हैं.
ADVERTISEMENT

Meerut Crime News
Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. गुरुवार रात तांगे वाली गली की रहने वाली फिरदौस नाम की महिला ने अपने पूर्व प्रेमी आरिफ और उसके एक साथी पर चाकू और ज्वलनशील पदार्थ से हमला करने का आरोप लगाया. महिला का आरोप है कि उसका पूर्व प्रेमी से एक मुकदमा कोर्ट में चल रहा है, जिसे वापस लेने के लिए आरिफ लगातार उस पर दबाव बना रहा था. महिला फिलहाल अपनी मां के घर रह रही थी. आरोप है कि गुरुवार रात आरिफ अपने एक दोस्त के साथ आया और बातचीत के दौरान महिला पर चाकू से हमला कर दिया. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उस पर ज्वलनशील पदार्थ भी फेंका गया. पुलिस ने महिला को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.