लेटेस्ट न्यूज़

मात्र 616800 रुपये में बन जाइए मेरठ में घर के मालिक, MDA ने लोहियानगर में दिया शानदार ऑफर

Meerut MDA Flats: मेरठ विकास प्राधिकरण ने लोहियानगर योजना में दुर्बल आय वर्ग के लिए 'प्रथम आओ-प्रथम पाओ' के आधार पर 6 फ्लैट्स की सूची जारी की है. सिर्फ 61680 रुपये जमा कर घर बुक करें.

ADVERTISEMENT

Meerut MDA Flats
Meerut MDA Flats
social share
google news

Meerut MDA Flats: अगर आप लंबे समय से अपने घर का सपना देख रहे हैं, तो मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है. प्राधिकरण ने अपनी विभिन्न योजनाओं के तहत खाली पड़े फ्लैट्स को 'प्रथम आओ-प्रथम पाओ' के आधार पर बेचने का निर्णय लिया है. इस योजना के तहत, 30 जुलाई, 2025 से लोहियानगर योजना में दुर्बल आय वर्ग के लिए सिर्फ 6 फ्लैट उपलब्ध हैं, जिन्हें पंजीकरण शुल्क के रूप में संपत्ति के मूल्य का 10% जमा करके बुक किया जा सकता है.