पत्थर से टपक रहे AC के पानी को 'चरणामृत' समझकर पीते रहे श्रद्धालु, बांके बिहारी मंदिर का VIDEO वायरल
ADVERTISEMENT
Banke Bihari Temple Vrindavan : वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर विश्वभर में अपनी आध्यात्मिक आभा और दिव्यता के लिए प्रसिद्ध है. हाल ही में इस मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Banke Bihari Temple Vrindavan : वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर विश्वभर में अपनी आध्यात्मिक आभा और दिव्यता के लिए प्रसिद्ध है. हाल ही में इस मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग मंदिर के पत्थर के हाथी के मुख से गिरते हुए पानी को गिलास में भरकर पूजनीय मानते हुए पी रहे हैं. श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यह भगवान का चरणामृत है, जिसे उनकी कृपा से प्राप्त किया जा रहा है. लेकिन वीडियो में शख्स बताता है कि यह भगवान के चरणों का पानी नहीं है बल्कि AC से निकलने वाला वेस्ट वॉटर है.

