IPL की भागदौड़ के बीच प्रेमानंद जी महाराज के दरबार पहुंचे विराट-अनुष्का, वृंदावन आश्रम में किया सत्संग
आध्यात्मिक शांति की तलाश में कान्हा की नगरी पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा. श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद जी महाराज का लिया आशीर्वाद, जमीन पर बैठकर सुना सत्संग.
ADVERTISEMENT

विराट-अनुष्का की भक्ति (Photo: Youtube Screengrab)
वृंदावन: क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से रनों की बारिश करने वाले भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों आध्यात्मिक शांति की तलाश में हैं. आईपीएल के व्यस्त शेड्यूल के बीच समय निकालकर विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ कान्हा की नगरी वृंदावन पहुंचे. सोमवार को इस चर्चित दंपत्ति ने परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम में सुप्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.