Gonda Fuel Crisis: गोंडा में डीजल-पेट्रोल की किल्लत से जनजीवन प्रभावित, शादी-विवाह और खेती पर पड़ा असर
Gonda Fuel Crisis: गोंडा डीजल और पेट्रोल की भारी कमी देखने को मिल रही है. आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन पूरी तरह समाप्त हो चुका है.
ADVERTISEMENT

Gonda Fuel Crisis
गोंडा जिले में इन दिनों डीजल और पेट्रोल की भारी कमी देखने को मिल रही है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन पूरी तरह समाप्त हो चुका है, जबकि कुछ स्थानों पर सीमित मात्रा में ही तेल उपलब्ध कराया जा रहा है। इस स्थिति से सबसे अधिक परेशानी किसानों और शादी-विवाह में शामिल होने वाले लोगों को झेलनी पड़ रही है।