मथुरा: अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों की भारी भीड़
Mathura News: अक्षय तृतीया पर्व के पावन मौके पर धर्म नगरी वृंदावन में श्रद्धालुओं का अपार सैलाब उमड़ पड़ा.
ADVERTISEMENT

UP News
Mathura News: अक्षय तृतीया पर्व के पावन मौके पर धर्म नगरी वृंदावन में श्रद्धालुओं का अपार सैलाब उमड़ पड़ा. अक्षय तृतीया का पर्व वैसे तो देशभर में श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाता है और लोग दान पुण्य कर स्वयं को धन्य करते हैं. लेकिन इस पर्व का विशेष महत्व वृंदावन में देखने को मिलता है. जहां देश विदेश के लाखों श्रद्धालु भक्तों का आगमन होता है. आखिर ऐसा हो भी क्यों ना, भक्तों को अपने आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी के चरणों के दर्शन वर्ष में केवल एक बार आज ही के दिन अक्षय तृतीया पर ही जो प्राप्त होते हैं.