Saharanpur U14 Arnav Story: मां व्हीलचेयर पर, पिता पैरालिसिस से जूझते... बेटे ने बनाई यूपी U-14 टीम में जगह
Saharanpur U14 Arnav Story: जज्बे की मिसाल! सहारनपुर के अर्णव ने पारिवारिक कठिनाइयों के बावजूद यूपी अंडर-14 क्रिकेट टीम में बनाई जगह. व्हीलचेयर पर बैठी मां कराती थी प्रैक्टिस, अब अर्णव ने रोशन किया जिले का नाम.
ADVERTISEMENT

Saharanpur News
Saharanpur U14 Arnav Story: आर्थिक तंगी और पारिवारिक विपरीत परिस्थितियों के बीच शहर के बेटे अर्णव ने अपनी मेहनत और जुनून के दम पर यूपी अंडर-14 क्रिकेट टीम में जगह बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है. मां व्हीलचेयर पर और पिता पैरालिसिस से जूझ रहे होने के बावजूद अर्णव ने हार नहीं मानी और अपनी प्रतिभा से जिले का नाम रोशन कर दिया. इस कहानी का सबसे भावुक और प्रेरणादायक पहलू यह है कि उसकी विकलांग मां खुद व्हीलचेयर पर बैठकर बेटे को गेंदबाजी कराती हैं, ताकि वह बेहतर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर सके.