प्रेमानंद महाराज की तबीयत को लेकर ऑफिशियल जानकारी आ गई, इस बीच एक दूसरे संत से मुलाकात वाली कहानी क्या है?
वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज खराब स्वास्थ्य के कारण पिछले चार दिनों से पदयात्रा पर नहीं निकल रहे हैं. इस बीच प्रेमानंद महाराज ने रमणरेती आश्रम के पीठाधीश्वर गुरु शरणानंद जी महाराज से मुलाकात की है जिनसे मिलकर वह इमोशनल नजर आए.
ADVERTISEMENT

Premanand maharaj meet guru sharnanad
वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज खराब स्वास्थ्य के कारण पिछले चार दिनों से पदयात्रा पर नहीं निकल रहे हैं. उनकी पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई है. इसकी जानकारी केली कुंज आश्रम की ओर से दी गई है. प्रेमानन्द जी महाराज प्रतिदिन यात्रा पर जब निकलते हैं तो उनके दर्शन के लिए हजारों की संख्या में संख्या में श्रद्धालु लाइन लगाकर खड़े रहते हैं. ऐसे में प्रेमानन्द महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद हो जाने से उनके भक्तों में मायूसी का माहौल है. इस बीच प्रेमानंद महाराज ने रमणरेती आश्रम के पीठाधीश्वर गुरु शरणानंद जी महाराज से मुलाकात की है जिनसे मिलकर वह इमोशनल नजर आए.