इंस्पेक्टर अरुण राय ने मारी थी अपनी कनपटी पर गोली! पास खड़ी थी महिला सिपाही मीनाक्षी, अब उसी पर FIR पर क्यों?
UP News: उत्तर प्रदेश के जालौन में तैनात थाना प्रभारी अरुण कुमार राय का शव उनके सरकारी आवास पर पड़ा मिला था. उन्होंने अपने माथे पर कथित तौर से गोली मारी थी. अब इस मामले में नई कहानी सामने आई है, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के जालौन में तैनात थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की मौत के मामले ने पुलिस को हिला कर रख दिया है. ये सुसाइड है या हत्या, इसको लेकर अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है. अब इस मामले में महिला सिपाही की भी संदिग्ध भूमिका नजर आ रही है और पीड़ित परिवार ने उसके खिलाफ भी केस दर्ज करवाया है. ये वही महिला सिपाही है, जिसने सबसे पहले थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी थी और कहा था कि साहब ने गोली मार ली है.