UPTak Baithak Logo

मंदिर के अंदर ही पुजारी विशाल कुशवाहा को जीजा-साले ने मिलकर मार डाला, झांसी का ये मामला चौंका देगा

झांसी के मनसिल माता मंदिर में पूजा की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय पुजारी विशाल कुशवाहा पर जीजा-साले ने हमला कर माइक का स्टैंड मार दिया. गंभीर रूप से घायल पुजारी का इलाज के दौरान ग्वालियर में निधन हो गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां मनसिल माता मंदिर में पूजा की तैयारी कर रहे एक पुजारी पर जीजा-साले ने हमला कर दिया. आरोप है कि मारपीट के दौरान उन्होंने पुजारी के सिर पर माइक का स्टैंड भी मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. गंभीर स्थिति में उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें बाद में ग्वालियर रेफर कर दिया गया. बता दें कि इलाज के दौरान पुजारी की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.