लेटेस्ट न्यूज़

10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी...यहां निकली 1700+ पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती, जानें फुल डिटेल्स

असम पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 10वीं-12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। SLPRB, असम द्वारा कुल 1,715 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें आर्म्ड और अनआर्म्ड ब्रांच शामिल हैं. ऑनलाइन आवेदन 16 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है. असम स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (SLPRB) ने पुलिस कॉन्स्टेबल (सिपाही) पदों के लिए नया भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती खासकर 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए है. इस भर्ती के माध्यम से असम पुलिस विभाग में कुल 1,715 पद भरे जाएंगे, जिसमें आर्म्ड और अनआर्म्ड दोनों ब्रांच शामिल हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.