लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद में SIR ड्यूटी के दौरान शिक्षक लाल मोहन की मौत, परिवार ने कहा...काम का भारी दबाव ले गया जान

गाजियाबाद के मोदीनगर में बीएलओ ड्यूटी निभा रहे शिक्षक लाल मोहन की अचानक हार्ट अटैक से मौत के बाद शिक्षकों में भारी आक्रोश फैल गया. साथी शिक्षकों का आरोप है कि अत्यधिक प्रशासनिक दबाव और लगातार फॉर्म भरवाने की जिम्मेदारी ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया, जिसके चलते उनकी जान गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां के मोदीनगर में एक शिक्षक की अचानक मौत ने शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन की नीतियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बीएलओ ड्यूटी में लगे 59 वर्षीय लाल मोहन का अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया. इस दर्दनाक घटना के बाद उनके साथी शिक्षक आक्रोशित हो उठे. शिक्षकों का आरोप है कि लगातार बढ़ते प्रशासनिक दबाव और जिम्मेदारियों के चलते शिक्षक तनाव में थे, जिसकी कीमत लाल मोहन की जान बन गई.