वायरल वीडियो के बाद दो हेड कांस्टेबल सस्पेंड, रिश्वत लेकर बस को आगे बढ़ाने का आरोप
Mathura Police Suspension News: मथुरा के वृंदावन में सोशल मीडिया पर रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई हुई. जांच में अनियमितता मिलने पर दो हेड कांस्टेबलों को सस्पेंड कर दिया गया. एसएसपी ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है.
ADVERTISEMENT

Mathura News
Mathura Police Suspension News: सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों द्वारा वाहनों को प्रवेश दिलाने के नाम पर पैसे लेने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच कराई गई, जिसमें दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं.
