Mathura Weather 3 July 2026: बारिश में डूबे भूतेश्वर रेलवे पुल और नया बस स्टैंड अंडरपास, घंटों ठप रहा यातायात
Waterlogging in Mathura: मथुरा में तेज बारिश के बाद भूतेश्वर रेलवे पुल और नया बस स्टैंड अंडरपास जलमग्न हो गए. कई वाहन पानी में फंस गए और यातायात घंटों ठप रहा. कार में फंसे दो लोगों को पुलिस ने सुरक्षित निकाला. जलभराव से नगर निगम के दावों पर फिर सवाल खड़े हो गए.
ADVERTISEMENT

:बारिश में डूबे भूतेश्वर रेलवे पुल और नया बस स्टैंड अंडरपास, घंटों ठप रहा यातायात
Mathura News: मथुरा-वृंदावन नगर निगम के दावों की एक बार फिर पोल खुल गई. गुरुवार देर शाम हुई तेज बारिश के बाद शहर के भूतेश्वर रेलवे पुल और नए बस स्टैंड अंडरपास के नीचे घुटनों तक पानी भर गया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया.
