लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: सहारनपुर जिला अस्पताल में पहली बार पहुंची केंद्र की एनक्वास (NQAS) टीम, तीन राज्यों से आए तीन विशेषज्ञ डॉक्टर, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Saharanpur District Hospital News: सहारनपुर जिला अस्पताल में पहली बार केंद्र की एनक्वास (NQAS) टीम ने निरीक्षण किया. दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान से आए विशेषज्ञों ने ओपीडी, आईसीयू और वार्डों की जांच की. अगले दो दिनों तक मूल्यांकन जारी रहेगा. टीम अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर रिपोर्ट तैयार करेगी.

ADVERTISEMENT

सहारनपुर जिला अस्पताल में पहली बार पहुंची केंद्र की एनक्वास (NQAS) टीम, तीन राज्यों से आए तीन विशेषज्ञ डॉक्टर, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
सहारनपुर जिला अस्पताल में पहली बार पहुंची केंद्र की एनक्वास (NQAS) टीम, तीन राज्यों से आए तीन विशेषज्ञ डॉक्टर, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
social share
Google CTA

Saharanpur News: जिला अस्पताल में पहली बार केंद्र सरकार की नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) टीम निरीक्षण के लिए पहुंची. तीन सदस्यीय टीम ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण शुरू किया. टीम में दिल्ली से डॉ. ललित कुमार, मध्य प्रदेश (ग्वालियर) से डॉ. प्रशांत नायक और राजस्थान (जयपुर) से डॉ. प्रदीप कुमार चौधरी शामिल हैं. निरीक्षण के दौरान टीम ने ऑपरेशन थिएटर, ओपीडी, विभिन्न वार्डों, आईसीयू, ब्लड बैंक सहित अस्पताल के अन्य विभागों का जायजा लिया. इसके अलावा संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई. अगले दो दिनों तक टीम विभागवार निरीक्षण कर डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य कर्मचारियों से भी बातचीत करेगी.