लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या के राम मंदिर में 20 से 25 हजार लेकर कराए जा रहे थे VIP दर्शन, होटलों और धर्मशालाओं तक फैला था नेटवर्क

Ram Mandir VIP Darshan: अयोध्या के राम मंदिर में SIT की जांच में खूलासा हुआ है. जांच में सामने आया है कि श्रद्धालुओं से VIP दर्शन के नाम पर लाखों रुपये वसूले जा रहे थे. जानकारी के मुताबिक लोगों से 20 से 25 हजार रुपये लेकर बिना लाइन में लगे विशेष दर्शन कराए जा रहे थे. इस पूरे खेल में कई नाम सामने आए हैं. जिनकी जांच की जा रही है.

ADVERTISEMENT

Ram Mandir Latest Update
Ram Mandir Latest Update
social share
Google CTA

Ram Mandir VIP Darshan: अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी की जांच के बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ है. एसआईटी की जांच में पता चला है कि मंदिर परिसर में वीआईपी दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से मोटी रकम वसूली की जा रही थी. जानकारी के मुताबिक लोगों से 20 से 25 हजार रुपये लेकर बिना लाइन में लगे विशेष दर्शन कराए जा रहे थे. यह नेटवर्क श्रद्धालुओं तक पहुंचने के लिए होम-स्टे, कुछ होटल और धर्मशालाओं के संपर्क में था. जिससे यह लोग हर महीने लाखों रुपये छाप रहे थे. इस बड़े खेल में कई लोगों के नाम सामने आए हैं और अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है.