लेटेस्ट न्यूज़

दहेज के लिए मुस्कान को पिलाया तेजाब.., मेरठ में ससुराल वालों ने बुलेट व अंगूठी की मांग पूरी न होने पर बहू को दी दर्दनाक मौत, पति नासिर समेत 6 लोगों पर दर्ज हुई FIR

मेरठ में दहेज उत्पीड़न के मामले में विवाहिता मुस्कान की इलाज के दौरान मौत हो गई. बुलेट और सोने की अंगूठी की मांग पूरी न होने पर तेजाब पिलाने के आरोप में पति समेत 6 लोगों पर केस दर्ज हुआ.

ADVERTISEMENT

Meerut Dowry Death Case
Meerut Dowry Death Case
social share
Google CTA

Meerut Dowry Death Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है. थाना लोहियानगर क्षेत्र के फतलहपुर में रहने वाली विवाहिता मुस्कान की इलाज के दौरान मौत हो गई. मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और सोने की अंगूठी की मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल वालों ने उसे टॉयलेट साफ करने वाला तेजाब पिला दिया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.