लेटेस्ट न्यूज़

Mathura News: शादाब चौहान के कांवड़ यात्रा वाले बयान पर संत समाज में उबाल, कार्रवाई की उठी मांग

Mathura Kanwar Yatra Controversy: कांवड़ यात्रा पर AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान की टिप्पणी से प्रदेश की सियासत गरमा गई. संत समाज ने बयान को आस्था का अपमान बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की. वहीं शादाब ने अपने बयान में सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए. मामले पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है.

ADVERTISEMENT

 शादाब चौहान के कांवड़ यात्रा वाले बयान पर संत समाज में उबाल, कार्रवाई की उठी मांग
शादाब चौहान के कांवड़ यात्रा वाले बयान पर संत समाज में उबाल, कार्रवाई की उठी मांग
social share
Google CTA

Mathura Kanwar Yatra Controversy: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रवक्ता शादाब चौहान के कांवड़ यात्रा को लेकर दिए गए बयान से प्रदेश में विवाद खड़ा हो गया है. शादाब चौहान ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कांवड़ियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और यात्रा के लिए किए जा रहे इंतजामों पर सवाल उठाए. उनके इस बयान के बाद संत समाज में भारी रोष है. साधु-संतों ने शादाब चौहान को देशद्रोही बताते हुए उन्हें पाकिस्तान भेजने की मांग की है.