हरदोई में डबल मर्डर, सड़क किनारे इस हाल में मिली अरुण और अभिषेक चौरसिया की बॉडी
हरदोई के संडीला में सड़क किनारे दो युवकों के खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने तीन विशेष टीमें गठित कर फॉरेंसिक जांच शुरू की है और हत्या के सभी संभावित एंगलों से मामले की पड़ताल की जा रही है.
ADVERTISEMENT

Hardoi News
हरदोई जिले के संडीला कोतवाली क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. गुरुवार की सुबह सड़क किनारे अरुण और अभिषेक चौरसिया नाम के दो युवकों की खून से लथपथ लाशें बरामद हुईं. निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास हुए इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की खबर जैसे ही फैली पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. वारदात की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारों की तलाश में तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है.
