यूपी के इन जिलों में आज तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
UP Weather: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की विदाई के बीच 8 अक्टूबर को मौसम बदलने वाला है. कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की विदाई के बीच मौसम के तेवर एक बार फिर बदलने वाले हैं. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 8 अक्टूबर को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. खासकर पूर्वांचल और मध्य यूपी के कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है.
