Chandauli News: ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा मुगलसराय स्टेशन, बाबा बैद्यनाथ के लिए रवाना हुए हजारों शिवभक्त
Chandauli Baba Baidyanath Dham: सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए उमड़ी श्रद्धा ने मुगलसराय स्टेशन को 'बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान कर दिया. वर्षों से चली आ रही परंपरा निभाने निकले हजारों शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था. रेलवे ने सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं.
ADVERTISEMENT

‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा मुगलसराय स्टेशन, बाबा बैद्यनाथ के लिए रवाना हुए हजारों शिवभक्त ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा मुगलसराय स्टेशन, बाबा बैद्यनाथ के लिए रवाना हुए हजारों शिवभक्त
Chandauli Baba Baidyanath Dham: सावन माह के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर पहुंच गई है. गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) रेलवे स्टेशन पर कांवड़ियों और शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली. स्टेशन पर पहुंचने और यहां से रवाना होने वाली ट्रेनों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें नजर आईं. पूरा स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजता रहा.
