IAS रिंकू सिंह राही ने उरई नगर पालिका पर मारा छापा! जांच अभिलेख न देने पर EO से हुई तीखी बहस, जब्त किए ये दस्तावेज
IAS Rinku Singh Rahi: उत्तर प्रदेश के चर्चित आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने उरई स्थित जालौन जिले की नगर पालिका में भ्रष्टाचार की जांच करने के लिए पहुंचे. यह कार्रवाई बीजेपी सभासदों द्वारा ईओ पर लगाए गए गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद 29 जुलाई को की गई है.
ADVERTISEMENT

IAS Rinku Singh Rahi: उत्तर प्रदेश के चर्चित आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही उरई स्थित जालौन जिले की नगर पालिका में भ्रष्टाचार की जांच करने के लिए पहुंचे. यह कार्रवाई बीजेपी सभासदों द्वारा ईओ पर लगाए गए गंभीर तानाशाही-और भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद 29 जुलाई को की गई है. जांच के दौरान आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह की अधिशासी अधिकारी (ईओ) के साथ काफी तीखी बहस भी हुई. इसके साथ ही उन्होंने कार्रवाई करते हुए बिजली, नजूल, निर्माण और सफाई निरीक्षक कक्ष में ताला लगा होने पर प्राइवेट एजेंसियों की मदद से दस्तावेजों को स्कैन करके उन्हें जब्त करने की कार्रवाई की गई है.
