लेटेस्ट न्यूज़

Mathura News: तेल डालकर 25 लाख उड़ाने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली का टप्पेबाज गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद

Mathura Crime News: मथुरा पुलिस ने 25 लाख रुपये की हाई-प्रोफाइल टप्पेबाजी का एक सप्ताह में खुलासा कर दिया. दिल्ली के एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम और वारदात में इस्तेमाल की गई स्पोर्ट्स बाइक बरामद की गई है. पुलिस अब गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है.

ADVERTISEMENT

तेल डालकर 25 लाख उड़ाने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली का टप्पेबाज गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद
तेल डालकर 25 लाख उड़ाने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली का टप्पेबाज गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद
social share
Google CTA

Mathura News: थाना हाईवे क्षेत्र में 20 जुलाई को हुई 25 लाख रुपये की हाई-प्रोफाइल टप्पेबाजी का मथुरा पुलिस ने महज एक सप्ताह के भीतर सफल खुलासा कर दिया. पुलिस ने दिल्ली निवासी एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चंद्रिका प्लाईवुड फर्म के चोरी हुए पूरे 25 लाख रुपये नकद बरामद कर लिए. साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई सुजुकी जिक्सर-250 स्पोर्ट्स बाइक भी जब्त कर ली गई है.