रिंकू सिंह से शादी पर प्रिया सरोज का बड़ा खुलासा, बताया कब और कहां लेंगे दोनों सात फेरे
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी को लेकर नया अपडेट सामने आया है. सगाई के बाद पहली बार प्रिया ने बताया कि उनकी शादी लखनऊ या बनारस में हो सकती है और अलग से रिसेप्शन नहीं होगा. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि दोनों नवंबर या दिसंबर में चुनावी व्यस्तताओं से पहले सात फेरे ले सकते हैं.
ADVERTISEMENT

Priya Saroj and Rinku Singh Wedding News
Rinku Singh Priya Saroj Wedding News: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है. सगाई के बाद पहली बार प्रिया सरोज ने अपनी शादी की तैयारियों, वेडिंग प्लान, परिवार की पसंद, रिंकू सिंह से पहली मुलाकात और अपनी लव स्टोरी के कई दिलचस्प पहलुओं पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि उनकी इच्छा गांव से शादी करने की थी, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए अब शादी लखनऊ या बनारस से होगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि लखनऊ से ही शादी होने की ज्यादा उम्मीद है. साथ ही उन्होंने साफ किया कि शादी के बाद अलग से कोई रिसेप्शन आयोजित नहीं किया जाएगा. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि नवंबर या दिसंबर में, चुनावी से पहले दोनों सात फेरे ले सकते हैं.
