प्रेमानंद महाराज और विराट कोहली पर आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी महाराज ने अब मांगी माफी, दिया ये बयान
विराट कोहली पर प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पांच करोड़ रुपये देकर आने का आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी महाराज ने संतों के विरोध के बाद बिना शर्त माफी मांग ली. विराट की टीम ने पहले ही दावे को गलत बताया था.
ADVERTISEMENT

Dinesh Falhari Maharaj Apologizes
वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की आध्यात्मिक यात्रा को लेकर शुरू हुआ विवाद अब नया मोड़ ले चुका है. श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने विराट कोहली पर 5 करोड़ रुपये लेकर आश्रम आने का दावा किया था. लेकिन इसे लेकर संत समाज में भारी आक्रोश फैल गया था.
