लखनऊ में 20 साल के रितेश सिंह की मिली लाश, आखिर बार कॉल पर उसने मां से करी थी ये बात
Lucknow Crime News: लखनऊ के चिनहट इलाके में 20 वर्षीय युवक रितेश सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी गई. युवक का शव सुनसान मैदान में मिला, जहां से शराब की बोतलें भी बरामद हुईं. पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News: यूपी की राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में एक युवक का घर से निकलना उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा, यह किसी ने नहीं सोचा था. शाम को बिना कुछ बताए घर से निकला युवक देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती गई. इसी बीच रात के अंधेरे में एक सुनसान मैदान में जो कुछ हुआ, उसने पूरे इलाके को दहला दिया. दरअसल, इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की खून से लथपथ लाश सुनसान मैदान में पड़ी मिली. शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि दोस्तों के बीच शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसी के बाद इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया. यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है.