लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या में रामनवमी को लेकर चल रही खास तैयारी, सूर्य तिलक से अभिषेक तक का पूरा शेड्यूल आया सामने

Ayodhya Ram Navami 2026: रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में रामलला का विशेष अभिषेक और दिव्य श्रृंगार किया जाएगा. इस बार सबसे बड़ा आकर्षण सूर्य तिलक होगा, जिसमें ठीक दोपहर 12 बजे करीब 4 मिनट तक सूर्य की किरणें रामलला के मस्तक पर पड़ेंगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ayodhya Ram Navami 2026: रामनगरी अयोध्या इस बार रामनवमी के पावन अवसर पर एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन की साक्षी बनने जा रही है. भगवान राम के बाल स्वरूप राम लल्ला का जन्मोत्सव इस साल पहले से कही अधिक दिव्यता और भव्यता के साथ मनाया जाएगा. आपको बता दें कि इस खास अवसर पर आस्था और आधुनिक विज्ञान का ऐसा अनोखा संगम देखने को मिलेगा जो श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास और यादगार बनने वाला है. मंदिर में रामलला का दिव्य श्रृंगार, विशेष अभिषेक और दोपहर में होने वाला सूर्य तिलक इस आयोजन के सबसे बड़े आकर्षण रहेंगे.