लेटेस्ट न्यूज़

UP में कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट के 2759 पदों पर शुरू होने वाली है भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई

UPSSSC recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी के 2759 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू होकर 11 जून तक चलेगी और केवल PET-2025 में शामिल उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UPSSSC recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अब मौका आ गया है. बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी के हजारों पदों पर भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया जाएगा. इस भर्ती की खास बात यह है कि केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने पहले PET-2025 में भाग लिया हो.