लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में सतीश यादव ने छोटे भाई की GF अंशिका को मारी गोली, BF संदीप भी नहीं है कम उसके बारे में ये पता चला

Lucknow Crime News: लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में सतीश यादव ने अपने भाई संदीप की गर्लफ्रेंड अंशिका को गोली मार दी. आरोपी को रिश्ते से आपत्ति थी. अंशिका की हालत गंभीर, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News (Representative Image- Photo AI)
social share
google news

Lucknow Crime News: लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. बुधवार की देर रात सतीश यादव नाम के एक शख्स ने अपने छोटे भाई संदीप की गर्ल फ्रेंड अंशिका को गोली मार दी. मिली जानकारी के अनुसार, सतीश को अपने भाई संदीप और अंशिका का रिश्ता रास नहीं आ रही था. संदीप का कहना है कि वह और अंशिका पिछले कई सालों से अच्छे दोस्त हैं, लेकिन सतीश को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. इसी नाराजगी में उसने खौफनाक कदम उठा लिया. जानकारी यह भी मिली है कि पूर्व में अंशिका का बॉयफ्रेंड संदीप जिला बदर था.