लेटेस्ट न्यूज़

बरेली के राज ने एक साल पहले 23 साल की सिमरन से की लव मैरिज, लड़की के इस स्टेट्स का हुआ खतरनाक अंजाम!

Bareilly Crime News: बरेली में पत्नी की शिकायत और वॉट्सऐप स्टेटस के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली. युवक ने थाने में रात बिताई और अगली सुबह पंखे से लटकता मिला. जानें पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Raj & Simran
Raj & Simran
social share
google news

Bareilly News: मैंने अपने पति पर पुलिस केस कर दिया, वो 10:30 बजे तक जेल में होगा...यह पोस्ट किसी फिल्मी कहानी का हिस्सा नहीं, बल्कि बरेली में एक पत्नी का अपने पति के लिए वॉट्सऐप पर स्टेटस था. बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. आरोप है कि महिला ने थाने में तैनात अपने भाई की मदद से पति की पिटाई करवाई, जिससे उसे पूरी रात थाने में बितानी पड़ी. मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब सामने आया जब युवक ने अगली सुबह कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मौत से पहले उसने अपनी मां से कहा, “मैं हमेशा के लिए सोने जा रहा हूं, परेशान मत करना.” मां को यह सामान्य बात लगी, लेकिन कुछ देर बाद जब वह कमरे में गई, तो बेटे को पंखे से लटका पाया. यह मंजर देखकर पूरे घर में कोहराम मच गया. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.