लेटेस्ट न्यूज़

राधा और जिया... लखनऊ में इन 2 बहनों की मौत के बाद अब उनका पालतू डॉगी मरा, क्या हुआ टोनी के साथ?

लखनऊ में दो बहनों की मौत के बाद उनके बीमार डॉगी 'टोनी' ने भी तोड़ा दम. पालतू कुत्ते के गम में राधा और जिया ने दी थी जान. शनिवार सुबह हुई डॉगी की मौत, परिवार कर रहा अंतिम संस्कार की तैयारी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP News: लखनऊ में दो सगी बहनों ने अपने जिस पालतू डॉगी के लिए दे दी थी जान अब उसकी भी मौत हो गई है. डॉगी टोनी पेट की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और शनिवार सुबह उसकी मौत हुई. परिवार ने कुत्ते के अंतिम संस्कार और क्रिया-कर्म की तैयारी की है. मृतक बहनों की पहचान राधा सिंह (24) और जिया सिंह (22) के रूप में हुई है. दोनों बहनें ग्रेजुएशन पास थीं. परिजनों के मुताबिक, दोनों लंबे समय से डिप्रेशन में थीं और सामाजिक जीवन से पूरी तरह कट चुकी थीं.