पिता को आरी से टुकड़े-टुकड़े करने वाले अक्षत सिंह की जेल में हरकतें देखकर अलर्ट हो गई पुलिस! रात में ये सब करने लगा
Akshat Singh First Night in Jail:लखनऊ के आशियाना में पिता की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाले अक्षत सिंह की जेल में पहली रात पछतावे और खौफ में गुजरी. मानसिक स्थिति बिगड़ने पर उसे जेल अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां वह पूरी रात रोता और बड़बड़ाता रहा. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि अक्षत पहले सरेंडर करना चाहता था. लेकिन एक करीबी के फोन ने उसे लाश ठिकाने लगाने की साजिश रचने पर मजबूर किया.
ADVERTISEMENT

Akshat Singh First Night in Jail: लखनऊ के आशियाना में रहने वाला अक्षत सिंह लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. अक्षत ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. फिर बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए उसने आरी से पिता की बॉडी को टकुड़े-टुकड़े में काट दिया. इसके बाद अक्षत ने पिता के शव के कुछ टुकड़े एक नीले ड्रम में भर दिए और कुछ पार्ट्स वह गाड़ी में भरकर सुनसान इलाके में फेंक आया. लेकिन उसका ये खौफना क्राइम ज्यादा दिनों तक छुप नहीं पाया. 20 फरवरी के लापता मानवेंद्र सिंह की तलाश में जुटी पुलिस ने जब उनके बेटे अक्षत से पूछताछ शुरू की तो वह लगातार अपने बयान बदल रहा था. इसके बाद पुलिस ने अक्षत से कड़ाई से सवाल पूछना शुरू किया तो उसने सब कुछ साफ-साफ बता दिया. अक्षत ने कहा कि मैंने ही अपने पिता की हत्या की है. इसके बाद अक्षत खुद पुलिस को पिता की बॉडी के पास ले गया जिसे देखकर पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए. इस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस अक्षत को गिरफ्तार कर जेल ले गई. लेकिन जेल में अक्षत की हरकतों को देखते हुए पुलिस की टीम अलर्ट मोड पर है .जेल में उसकी पहली रात खौफ, पछतावे और सन्नाटे के बीच गुजरी. वह पूरी रात सो नहीं सका और बार-बार बड़बड़ाता रहा. हालात ऐसे बिगड़े कि उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है.