लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में 1100 एकड़ में बन रहा पीएम मित्र पार्क, यहां से तैयार हुए कपड़े पहनेगी पूरी दुनिया

लखनऊ में पीएम मित्र पार्क 1100 एकड़ में बन रहा है. यहां कपड़े से जुड़ी सभी सुविधाएं एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी. इसके अलावा संत कबीरदास के नाम पर 10 स्थानों पर टेक्सटाइल पार्क विकसित किए जा रहे हैं जो वस्त्र उद्योग से जुड़े नौजवानों को प्रशिक्षण देंगे.

ADVERTISEMENT

cm yogi distribute sewing machine
cm yogi distribute sewing machine
social share
google news

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने वाराणसी दौरे के दौरान श्रीअन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय में 250 महिलाओं को सिलाई मशीन और छात्रों को लैपटॉप वितरित किए. महिला शक्ति को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हम ऐसा कर रहे हैं कि महिलाएं कपड़ा बनाएंगी और पूरी दुनिया पहनेगी. इस दौरान उन्होंने बताया कि लखनऊ में पीएम मित्र पार्क 1100 एकड़ में बन रहा है. यहां कपड़े से जुड़ी सभी सुविधाएं एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी. इसके अलावा संत कबीरदास के नाम पर 10 स्थानों पर टेक्सटाइल पार्क विकसित किए जा रहे हैं जो वस्त्र उद्योग से जुड़े नौजवानों को प्रशिक्षण देंगे.